Unit-I-PC-Package-Accessories

Unit I
Unit II
Unit III
  • Advance feature of MS word
  • Graphics
  • Mail Merge
Unit IV
  • MS Excel
  • Formatting
  • Chart
Unit V
  • MS Power Point
  • Outlook Express

M.S. Paint  :- 

विन्‍डो ऑपरेटिंग सिस्‍टम के अंदर यह Free मे उपलब्‍ध किया गया सॉफ्टवेयर है . इसकी सहायता से फोटो बना सकते है या photo Edit कर सकते है।

Start –> Program–> windows Accessories–>  MS. Paint

Paint द्वरा बनाई गई फाइल्‍स  .bmp extension  में Save कर सकते है।

Note Pad :-

यह प्रोग्राम हमे टेक्‍सट  फाइल बनाने में मदद करता है। इससे टेक्‍सट फाइल क्रिएट और एडिट कर सकते है। इसलिए इसे टेक्‍सट एडिटर भी कहते है।

इस प्रोग्राम मे टेक्‍सट फार्मेट  नही हो सकता।  इससे हम अधिकतर 64Kb कि फाइल बना सकते है।

Start–> Program–> windows Accessories–>  Notepad

  नोट पैड में इतने मेन्‍यू होते है – File, Edit, Search, Help.

Word Pad :-

यह  भी विंडो ऑपरेटिंग सिस्‍टम के साथ उपलब्‍ध कराया गया फ्री टेकस्‍ट एडिटिंग सॉफ्टवेयर है। Word Pad में text formeting के कई option उपलब्‍ध होते है जो  Notepad में नही थे । जैसे – Font, Paragraph, Bold, Italic, Underline.

Word pad खोलने के लिए

Start–> Program–> windows Accessories–>  wordpad

Word pad के अन्‍दर निम्‍न मीनू उपलब्‍ध है-

New, open, save, save as, print, print view, page setup, etc.

Media player:-

 इस  Application का उपयोग करके हम  audio और video file को  play कर सकते है।  window 8.1 का  media player पुराने संस्‍करण से ज्‍यादा शक्तिशाली है। इसमें wave/midi file भी चला सकते है-

Start–> Program–> windows Accessories–>  media player

Calculator :-

सामान्‍य गणना एवं Scientific calculation के लिए हम इस application का प्रयोग कर सकते है। विंडो 8.1 में हिस्‍ट्री फीचर जोड़ा गया है, जैसे डिजिटल कैलकुलेटर में चेक का बटन होता है। ctrl+H से हिस्‍ट्री फीचर चालू होता है।ctrl+shift + O से हिस्‍ट्री फीचर बंद हो जायेगा ।

Start–> Program–> calculator या

स्‍टार्ट बटन के पास सर्च बार में Calculator टाइप करके, या रन डायलाग बाक्‍स में calc टाइप करके भी कैलकुलेटर खोल सकते है।

सामान्‍य Calculation के लिये calculator को standard view में , एवं scientific गणना के लिये   scientific view में रखते है। इसके अतिरिक्‍त प्रोग्रामर एवं स्‍टेस्टिक मोड में भी रख सकते है।

Math Input panel:-

इस Tool कि सहायता से हम अपने  document में  mathematical equation फ़ार्मूले type कर सकते है। इस एप्लीकेशन में विभिन्‍न इनपुट डिवाइस  जैसे टचस्‍क्रीन , डिजिटाइजर , या माउस का उपयोग करके इनपुट पैनल में लिख सकते हैं। इनपुट पैनल में लिखे फ़ार्मूले को बाद में एडिट भी किया जा सकता है।

इनपुट पैनल पर  “write math here” लिखा मिलेगा उस जगह माउस या डिजिटल पेन से फार्मूला लिख देंगे। पूरा फार्मूला लिखने के बाद इनसर्ट बटन पर क्लिक कर देंगे, जिससे फर्मूला हमारे डाक्‍यूमेंट में आ जायेगाा । बाद में इस फार्मूले के उपर क्लिक करके खुले पैनल से इसे एडिट कर सकते है।

Start–> Program–> windows accessories–> math input panel

Disk defragmenter:- 

Computer में काम करते-करते बहुत सी files delete करनी पड़ती है। जिससे कारण मेमोरी में स्‍थान आ जाता है। program files भी अलग-अलग जगह सेव हो जाती है। जिसके कारण computer slow चलने लगता है।

डीफ़्रेग्मेंटेशन, को  डीफ़्रैगिंग या डीफ़्रैग के रूप में भी जाना जाता है। इस Tool कि सहायता से हार्ड डिस्‍क में फाइल पुनर्व्यवस्थित रूप से रखने  के लिये यह प्रक्रिया की जाती है। इससे हार्ड डिस्‍क की फाइल खोलने पर शीध्रता से मिल जाती है

Start –>  program –>  accessories –> system tool –>  disk defragmenter.

Hard disk, defragment होने के बाद hard disk का रिक्‍त sector एक जगह, और save कि हुई files क्रमबद्ध तरीके से संग्रहित हो जाती है।

Disk clean up:-

इस Tool कि सहायता से  hard disk में उपस्थित अनावाश्‍यक  फ़ाइल को scan करके remove किया जाता है। जिससे hard disk में खाली स्‍थान उपलब्‍ध हो जाता है।

Start –>  program –>  accessories –> system tool –>  disk cleanup.

– Disk clean up पर click करने के बाद खुली हुई window में जिस drive को clean करना है, उसे select करके ok बटन दवाऐगें । computer disk को scan करके disk में उपस्थित निम्‍न तरह कि file सामने ला देगा। यह Program अनावश्‍यक file को पांच श्रेणियों में बाटता है। हमें जो श्रेणी delete करना है उसे select करके ok बटन दबा देंगे।

1. old checkdisk

2. Temp internet file

3. download file

4. recycle bin

5. unused application

Select कि हुई file computer से delete हो जायेगी।

Windows update:-

  • Software निर्माण के समय software में बहुत सी कमियां रह जाती है। इन कमियों के सुधार के लिये company software release होने के बाद भी उनका  update release कर दिया जाता है। उन कमियों को bug बोलते है। इन update में software में कमियों (BUG)का सुधार होता है।
  • windows update tool कि मदद से computer automatic रूप में internet उपलब्‍ध रहने पर update scan करके computer में download कर देते है।

Virus:-

•ये ऐसे computer program है जो computer में प्रवेश करके हमारे data को खराब कर देते है। कुछ virus हमारे महत्‍वपूर्ण data चोरी करके virus बनाने वाले के पास भेज सकते है।

•Virus रोकथाम के लिए Antivirus Program Install किए जाते है। Antivirus Program में अबतक बनाए गए Program कि सूची और उन्‍हे पहचान कर नष्‍ट करने का है।

•Antivirus Program Run करने पर यह Computer की files को Scan करता है। पाए गए Virus Program को delete करता है। अगर डिलीट नही कर पाता तो उन Virus को Quarantine कर देता है।

•अपने Computer को Virus से बचाने के लिए हमे Internet search में अनावश्‍यक Website ललचाने वाले फ्री Adds, Fraud Emails नही खोलना चाहिए।

•Unsecure जगह से मिली हुई CD, Floppy disk, Hard Drive बिना Antivirus के Sean के लिए प्रयोग नही करना चाहिए।

Popular Antivirus -> Quick Heal, Norton, Macfee, AUG.

ARUN COMPUTER