MS Word-Design, Layout, Tab

डिजाइन टैब

थीम Groupt:-

डिजाइन टैब में थीम ग्रुप के अंदर थीम्‍स बटन में क्लिक करने पर ड्राप डाउन मेनु खुलता है। इस मेनु में अलग-अलग तरह कि डॉक्यूमेंट थीम का सार्टकट दिखाई पड़ता है।

Design -> Theme -> Click on Themes

इस सार्टकट में माउस हावर करने पर जिस सार्टकट में हमारा माउस रूकेगा, डॉक्यूमेंट उसी थीम के अनुसार परिवर्तित हो जाएगा। जो थीम हमें अप्‍लाई करनी है उस पर क्लिक करने से वह थीम डॉक्यूमेंट पर अप्‍लाई हो जाएगी।

विभिन्‍न थीम में डॉक्यूमेंट आकर्षक डिज़ाईन में संयोजित किए जातें है। थीम में कलर, फॉन्‍ट, ग्राफिक्‍स एलिमेंट होते है।

नोट :-

एक डॉक्यूमेंट में एक समय में केवल एक थीम अप्‍लाई कि जा सकती है। थीम रिमुव करने के लिए आफिस थीम पर क्लिक करेंगे . हम अपनी पसंद कि थीम बना कर भी सेव करके रख सकते है।

वाटर मार्क :-

अपने डॉक्यूमेंट मे वॉटर मार्क डालने के लिए डिजाइन टैब के अंदर पेज बैकग्राउण्‍ड ग्रुप मे वॅाटर मार्क बटन पर क्लिक करने से वॉटर मार्क विन्‍डो खुलेगी।

Design –> Page background group –> Watermark

Page Border :-

Design –> Page background group –> Page border

अपने पेज में विभिन्‍न कलर और टैक्‍नीक कलर स्‍टाइल के बॉडर एप्‍लाई करने के लिए इस ऑप्‍सन का उपयोग किया जाता है।

Layout Tab :-

लेआउट टैब में ३ ग्रुप होते है

1- Page setup 2- Paragraph 3- Arrange

1.Page setup Group:-

इस ग्रुप मे पेज कि सेटिंग से संबंधित विकल्‍प उपलब्‍ध रहते है।

Page Margin पेज मार्जिन- left, Right, Center, Justify

Orientation –Portrait, land scape

Size – A4, A3, A2 etc. Paper Size

Column – Single, Double

Brakes – ][

Line number

Hyphenation – Ex. son – in- law

पेज सेटअप के बटन के राइट कार्नर पर ट्रैगुलर बटन पर क्लिक करने से पेज सेट डॉयलाग बॉक्‍स खुल जाता है। यह डॉयलाग बाक्‍स प्रिन्‍ट विकल्‍प देते समय भी प्रिन्‍ट डायलाग बाक्‍स के अंदर से भी खोला जा सकता है।

Column:-

इस विकल्‍प के व्‍दारा अपने पेज को दो या दो से अधिक कॉलम में बाँटा जा सकता है।

लेआउट –> पेज सेटअप –> कॉलम- क्लिक

Page Break :-

इस विकल्‍प से हमे जहाँ पेज समाप्‍त करना है वहाँ मार्क लगा सकते है। इस पेज ब्रेक के मार्क के बाद कर्सर अगले पेज मे चला जाएगा। किसी भी पेज पर बीच से टाइपिंग समाप्‍त करके पेज ब्रेक देकर अगले पेज से टाइपिंग शुरू कि जा सकती है।

लेआउट tab –> पेज सेटअप group –> click kon Columns option

Hyphenatation :-

किसी लाइन के आखिरी मे लम्‍बा शब्द टाइप करने पर स्‍पेस की कमी के कारण व‍ह शब्‍द दूसरी लाइन मे चला जाता है। इस कारण पैराग्राफ को जस्‍टीफाई करने पर पहली लाइन के शब्‍द घट जाते है। जो देखने मे अच्‍छे नही लगते।

एक रूपता बनाने के लिए आखिरी शब्‍द को Hyphenate किया जाता है। दूसरे शब्‍द के आधे लेटर पहली लेटर मे और आधे लेटर दूसरी लाइन मे आ जाते है।

जहाँ से Hypenation करना है वहाँ पर कसर्र रखेगे -> इसके बाद लेआउट में -> पेज सेटअप group मे जाकर Hypenation बटन क्लिक कर देगे।

Gutter:-

पेज मे बाइंडिंग करने के लिए जो मार्जिन छोड़ा जाता है उसे गटर कहते है। गटर top या लेफ्ट साइड मे हो सकता है।

लेआउट टैब के अंदर -> पैराग्राफ ग्रुप मे उपलब्‍ध विकल्‍प की सहायता से हम अपने पैराग्राफ की निम्‍न सेंटिग कर सकते है।

Indent and spacing :-

पैराग्राफ कि फस्‍ट लाइन पैराग्राफ के कितनी अंदर रहेगी। यह इंडेन्‍ट कहलाती है।

लेआउट tab –> paragraph group –> click on Indent option

Spacing :-

दो पैराग्राफ के बीच की जगह स्‍पेसिंग विकल्‍प की मदद से कन्‍ट्रोल की जा सकती है। पैराग्राफ के बाद की लास्‍ट स्‍पेश आफ्टर और पैराग्राफ के पहले की स्‍पेश विफोर विकल्‍प से कन्‍ट्रोल की जाती है।

लेआउट tab –> paragraph group –> click on spacing option

Position :-

layout -> Arrange –> Position विकल्‍प की सहायता से पेज मे ऑब्जेक्‍ट कहाँ पर स्थित होगा यह निर्धारित कर सकते है।

Wrap Text :-

इमेज के चरो तरफ टेक्‍स्‍ट मैटर केसै व्‍यवस्थित होगा। यह रैप टेक्‍स्‍ट विकल्‍प के द्वारा निर्धारित किया जाता है।

इमेज आब्‍जेक्‍ट को सलेक्‍ट करें -> लेआउट tab -> अंरेज group-> व्रैप टेक्‍स्‍ट मे क्लिक करने पर निम्‍न विकल्‍प प्रदर्शित होगे।

Group / Ungroup :-

पेज मे विभिन्‍न आब्‍जेक्‍ट की रिलेटिव पोज़िशन फिक्‍स करने के लिए इन्‍हे ग्रुप कर दिया जाता है। जिन आब्‍जेक्‍ट को ग्रुप करना है, सभी को एक साथ सलेक्ट करने के लिए उन्‍हे सिफ्ट बटन दबाकर क्लिक करके सलेक्‍ट करेगे।

लेआउट टैब के -> अंरेन्‍ज ग्रुप के अंदर -> ग्रुप बटन पर क्लिक करने से सलेक्‍ट किए गए आब्‍जेक्‍ट ग्रुप हो जाऐगे।

ग्रुप किए हुए किसी एक आब्‍जेक्‍ट को खिसकाने पर सभी आब्‍जेक्‍ट एक साथ खिसक जाएगे। अनग्रुप करने के लिए इन्‍हे सलेक्‍ट करके अनग्रुप बटन पर क्लिक करेगें।

Selection pan :-

सलेक्‍सन पैन बटन पर क्लिक करने से राइट साइड मे सलेक्‍सन पैन की पटृी खुल जाएगी। इस पैन मे पेज के सभी आब्‍जेक्‍ट प्र‍दर्शित होगे। जिन्‍हे क्लिक करके सलेक्‍ट या डिसलेक्‍ट, अनसलेक्‍ट किया जा सकता है।

लेआउट tab –> arrange group –> click on selection pan

Align :-

इस विकल्‍प की सहायता से पेज को सलेक्‍टेड आब्‍जेक्‍ट पेज बार्डर के एलाइन किए जा सकते है।

लेआउट tab –> arrange group –> click on align

Object Rotate :-

किसी आब्‍जेक्‍ट को रोटेट करने के लिए आब्‍जेक्‍ट सलेक्‍ट करेगे -> पेज लेआउट मे जाकर रोटेट बटन पर क्लिक करे -> ड्राप डाउप मेन्‍यू मे आवश्‍यकता अनुसार विकल्‍प पर क्लिक करेगे।

previous year exam questions –

१ – एमएस वर्ड में मैक्रो क्या है ? मैक्रो को रेकॉर्ड करना एवं उन्हें चलाना , बार -बार दोहरायेजाने वाले कार्यों को स्वचालित करने में किस तरह मदद करता है ?

error: Content is protected !!