Unit I-Configuration & INI Setup

Paper -Tally

Unit I
Unit II
Unit III
Unit IV
Unit V

Tally Configuration & INI setup –

डेटा, कॉन्फ़िगरेशन और भाषा (Language) से संबंधित डायरेक्टरी की जानकारी Tally.ini फाइल में संग्रहित रहती है। यह फाइल टैली इंस्टॉलेशन के समय स्वतः बन जाती है, परंतु इसमें दी गई डायरेक्टरी का पथ (path) बाद में कॉन्फ़िगरेशन के माध्यम से बदला जा सकता है।

टैली स्टार्ट होते समय यदि किसी विशेष कंपनी को स्वतः लोड करना हो, तो इसकी सेटिंग भी Tally.ini फाइल में ही की जाती है। टैली ERP 9 में किया गया कॉन्फ़िगरेशन उन सभी कंपनियों पर लागू होता है जो टैली की डेटा डायरेक्टरी में स्थित होती हैं। कॉन्फ़िगरेशन F12 बटन के माध्यम से किया जाता है। कॉन्फ़िगरेशन विंडो में उपलब्ध विकल्प, टैली के अलग-अलग वर्शन और मेनू के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। (Imp.) Tally.ini फाइल सामान्यतः टैली इंस्टॉलेशन फोल्डर में ही मिलती है, जैसे

C:\Tally\Tally.ini या C:\Program Files\Tally\Tally.ini

मैन्युअल एडिटिंग:-

ini फ़ाइल मेंबाद में बदलाव करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनायें –

  1. नोटपैड या किसी टेक्स्ट एडिटर में Tally.ini फाइल खोलें  -> आवश्यक परिवर्तन करें -> फाइल सेव करें

Tally इंटरफेस से:-

  1. Tally लॉन्च करें  -> F12 (कॉन्फिगरेशन) बटन दबाएं -> विभिन्न सेक्शन्स में जाकर सेटिंग्स बदलें

How to Open Configuration in Tally

Gateway of Tally में जायें -> Click on F12: -> Configure पर क्लिक करें या  F12 की प्रेस करें

कॉन्फ़िग्रेशन स्क्रीन में निम्न सेटिंग उपलब्ध होती है –

  • जनरल कॉन्फ़िगरेशन में हम कंपनी की डिटेल्स जैसे country name style, the format of dates, number format, the configuration of table, import/export configuration, और दूसरे ऑप्शन बदल सकते है
  • Voucher entry                           Printing                           E-mail
  • Inventory Info/ Accts                 Numeric Symbols            Order entry/ Invoices
  • Product T & Features                Data Configuration          Licensing
  • Advanced Configuration   Banking Configuration     Payroll Configuration
  • (Imp. — F12 = Configuration, F11 = Features; ये दोनों अलग-अलग हैं, ।)

Single & Multiple User:–

टैली सिंगल यूजर और टैली मल्टी यूजर, टैली ERP 9 के दो अलग-अलग संस्करण (edition) हैं। दोनों संस्करणों की विशेषताएँ (features) और कार्यक्षमता (functionality) एक समान होती हैं, अंतर केवल users की संख्या को लेकर होता है।

टैली सिंगल यूजर संस्करण को Tally Silver Edition भी कहा जाता है। इसे केवल एक ही कंप्यूटर पर इंस्टॉल तथा एक्सेस किया जा सकता है, अर्थात एक समय में केवल एक ही यूजर उस अकाउंट को एक्सेस कर सकता है।

दूसरी ओर, टैली मल्टी यूजर संस्करण को Tally Gold Edition कहा जाता है। यह LAN (Local Area Network) पर कई users के लिए डिज़ाइन किया गया है। Gold Edition एक कंप्यूटर पर एक्टिवेट होता है, परंतु उसी नेटवर्क के किसी भी अथवा सभी कंप्यूटरों से एक्सेस किया जा सकता है। लाइसेंस की दृष्टि से Gold Edition में users की संख्या पर कोई सीमा नहीं होती (unlimited users), हालाँकि व्यावहारिक रूप से अधिक users एक साथ कार्य करने पर नेटवर्क की गति और परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है। (Imp.)

अधिक कंप्यूटर वाले बड़े स्टोर/संस्थान के लिए टैली के मल्टी-यूजर (Gold) संस्करण का सुझाव दिया जाता है, जबकि छोटे स्टोर या एकल उपयोगकर्ता के लिए टैली सिंगल यूजर (Silver) संस्करण उपयुक्त रहता है। दोनों संस्करणों की लागत भिन्न होती है — टैली मल्टी-यूजर संस्करण, सिंगल यूजर संस्करण की तुलना में अधिक महँगा होता है। Silver से Gold में किसी भी समय अपग्रेड (migrate) किया जा सकता है।


ARUN COMPUTER

error: Content is protected !!