Stock Group (स्टॉक ग्रुप)
इन्वेंटरी में Stock Group, Accounting Master में Group के समान ही होता है। यह Stock Items के वर्गीकरण (Classification) में सहायक होता है। ब्रांड नाम, उत्पाद के प्रकार, गुणवत्ता आदि जैसी सामान्य विशेषताओं के आधार पर स्टॉक को वर्गीकृत करके विभिन्न Stock Groups के अंतर्गत रखा जा सकता है। ग्रुपिंग से स्टॉक आइटम आसानी से खोजे जा सकते हैं और स्टेटमेंट में उनका विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा सकता है। (Imp.)
रास्ता: Gateway of Tally → Inventory Info → Stock Groups → Create
Stock Item (स्टॉक आइटम)
टैली में विक्रय (Sale) के उद्देश्य से खरीदे गए माल को Stock Item कहा जाता है। माल खरीदते ही सबसे पहले उसकी एंट्री Stock Item में की जाती है। उदाहरण: ₹10,000 का HP कंपनी का प्रिंटर खरीदा — यहाँ प्रिंटर एक Stock Item है, जिसे Inventory Info में दर्ज करना होगा।
Stock Item Create करने की प्रक्रिया:
रास्ता: Gateway of Tally → Inventory Info → Stock Item → Single Stock Item → Create
- Name: स्टॉक आइटम का नाम दर्ज करें।
- Under: डिफ़ॉल्ट रूप से Primary चुनें।
- Category: आवश्यकतानुसार कैटेगरी बनाएँ (उदाहरण: Color Printer, B/W Printer)।
- Unit: माप की इकाई तय करें (जैसे — Qty, Pcs, Nos)।
- GST Details: Yes करें।
- Ctrl+A दबाकर सेव करें।
अच्छे Stock Management के लिए हर Stock Item के साथ Stock Category और Unit अवश्य दर्ज करनी चाहिए। (Imp.)