Unit-III-TALLY-Accounts Books

Paper -Tally

Unit I
Unit II
Unit III
Unit IV
Unit V

 एकाउंट बुक्‍स   

1-  Cash/ Bank Book:–  

कैश बुक में कैश के रिसिट और पेमेंट का रिकार्ड रखा जाता है। It is a book of original entry as well as a ledger account. इसी प्रकार  Bank Book बैंक से पेमेंट और रिसिट के रिकार्ड रखने के लिये प्रयोग की जाती है। टैली में  Cash/Bank Book में कैश और बैंक से लेनदेन दोनाो का एक ही जगह रखा जाता है।  और एक ही स्‍क्रीन पर देख सकते है।

अगर कैश बैंलेस किसी डेट पर निगेटिव है तो  टैली में क्रेडिट कैश बैंलेंस लाल कलर में दिखता है ।

Select Display > Accounts Books > Cash/Bank Books > Drill down from the Cash Ledger and select a particular month and press Enter.

 Press F6 (Daily Break Up) .

 group summary स्‍टेटमेंट की सहायता से चुने गये ग्रुप  के सभी  एकांउट का क्‍लोजिंग बैलेंस चाहे गये

1. Go to Gateway of Tally > Display > Account Books > Group Summary > Select a group.

2. Select group Indirect Expenses , and press Enter .

2- Sales  Register:–     

इस रजिस्‍टर में सेल के लेनदेन की माहवार समरी और क्‍लासिंंग बैलेंस दिखता है । किसी भी महीने केा चुनकर उस महीने की सेल का ट्रेंजेक्‍शन देख सकते  है । डिस्‍पले को अपनी अवश्‍यकता के अनुसार बदल सकते है ।  

To view Sales Register

Go to Gateway  of Tally Display Account  books Sales Register. The Sales Register screen is displayed .

3- Purchase Register:–     

किसी व्‍यसाय की समय समय पर हुई परचेज या खरीद परचेज रजिस्‍टर में देखी जा सकती है । परचेज रजिस्‍टर से विभिन्‍न गोदाम में माल के मूवमेंट को भी एनलाइज कर सकते हैं।

वर्ष में किया गया Purchase returns को  भी  पता कर सकते है । किस पार्टी को परचेज रिटर्न हुआ है , किस कारण  से रिटर्न  हुआ है एनलाइज कर सकते है ।इससे सप्‍लायर की क्‍वालिटी भी पता चल जाती है।

Go to Gateway of Tally > Display > Account books  > Purchase  Register . The Purchase Register appears

3- Journal Register:-   

इसमें  एक महीने में हुये जनरल वाउचर का रिकार्ड मिल जाता है ।

  1. Go to Gateway of Tally > Display > Account Books > Journal Register . The Journal जर्नल रजिस्टर निम्‍नानुसार दिखाई देते  है:

कास्‍ट सेंटर , कास्‍ट कैटेगरी समरी ,  कास्‍ट सेंटर ब्रेकअप लेजर एंड ग्रुप ब्रेकअप , आउटस्‍टैंडिंग रिसीविएबल एंड पेबल ,इंट्रेसट रिसीयबल एंड पेबल , स्‍टैटिस्‍टिक , कैश फंड फलो , डेबुक लिस्‍ट आफ एकाउंट ,

Reversing Journals:-

 रिवर्सिंग जर्नल विशेष जर्नल होते हैं जो एक नियत  तिथि के बाद स्वचालित रूप से कैंसल हो जाते हैं। वे केवल उस नियत  तिथि तक मौजूद रहते हैं।   इनका प्रभाव केवल तभी होता हैं जब उन्हें किसी रिपोर्ट में शामिल किया जाता है। इनका उपयोग वित्तीय वर्ष के दौरान अंतरिम रिपोर्टिंग में किया जाता है जहां accruals  की सूचना दी जानी होती है।

एकएक्रूअल्स एक जर्नल इंट्री है जिसका उपयोग क्रमशः कमाए गए राजस्व  या उपभोग किए गए व्यय को पहचानने के लिए किया जाता है, इन एक्रूअल्स या आय या व्यय की प्राप्ति या भुगतान निकट भविष्य में होना शेष  है

1. Go to Gateway of Tally.  ->  Select F11 F1: Accounting Feature.

3. Set Use Reversing Journals & Optional Vouchers? to [Yes] . ->  Accept the screen

डेप्रिसिएशन  की एकाउंटिंग के लिए रिवर्सिंग जर्नल का उपयोग कर सकते हैं। चूंकि,डिप्रिसिएशन  आमतौर पर वर्ष के अंत में प्रदान किया जाता है, रिवर्सिंग जर्नल का उपयोग करके हम  उन्हें मासिक रिपोर्टिंग या किसी विशेष अवधि की रिपोर्टिंग में शामिल कर सकते है  जिससे उस महीने की कंपनी की ज्यादा सटीक रिपोर्ट  सामने आएगी

रिवर्सिंग जर्नल एक  तिथि तक सिनेरिओ रिपोर्ट में शामिल करने के लिए उपलब्ध होता है। रिवर्सिंग जर्नल को एक विशेष तिथि तक के लिए  बनाया जा सकता है और एक अलग तारीख तक लागू किया जा सकता है।

सैलरी, किराया , इलेक्ट्रिक बिल का उपयोग जिस महीने होता है उसका भुगतान अगले महीने होता है।  किसी महीन ex जनवरी में कंपनी का  प्रॉफिट देखने पर यह खर्चे १ फरवरी की प्रॉफिट एंड लास रिपोर्ट में नहीं आएंगे।  अगर हमें कंपनी का वास्तविक प्रॉफिट जनवरी माह का देखना है तो वे भी खर्चे रिपोर्ट में जोड़ने होंगे जिनका उपयोग तो इस माह में हुआ हो लेकिन  जिनका भुगतान अगले माह होना है।  इन ख़र्चों को रिपोर्ट में जोड़ने के लिए रिवर्सिबल जर्नल का उपयोग है

रिवर्सिंग  जनरल वाउचर एक्टिवेट करने के बाद रिवर्सिंग जनरल वाउचर एंट्री की जाएगी .

वाउचर एंट्री स्क्रीन में जाकर F10  प्रेस करके रिवर्सल जनरल ओपन करें -> डेट फील्ड में जिस डेट की रपोर्ट देखना है डालें (ex 1-5-2022)। Db – rent account , Cr – cash

applicable upto  – 1-5-2022  अर्थात एक मई के बाद या पहले हम इस जर्नल का प्रभाव नहीं  देख पाएंगे।  इसकी इंट्री केवल १ मई को देख सकते है।

रिपोर्ट देखने के लिए Aacounts Info -> Scenerio -> create -> provision -> Include Actuals [yes] -> यस सलेक्ट करने पर हम एक्चुअल एंट्री भी देख सकते है। अगर हम केवल प्रोविशनल एंट्री देखना चाहते है तो  नो सेलेक्ट करें।   -> Include  -> reversal journal  -> exclude -> none  -> accept

Optional Vouchers:–

एक मौजूदा वाउचर, जैसे भुगतान वाउचर या रसीद वाउचर, को optional voucher  के रूप में चिह्नित किया जा सकता है। जब किसी वाउचर को optional voucher के रूप में चिह्नित किया जाता है, तो उसे पोस्ट नहीं किया जाता है। एक वैकल्पिक वाउचर एक अलग वाउचर प्रकार नहीं है।

वाउचर को optional के रूप में चिह्नित करने के लिए, वाउचर से CTRL + L दबाएं। इस बटन से किसी वाउचर को रेगुलर  और ऑप्शनल  के बीच टॉगल कर सकते है।

1. Go to Gateway of Tally Accounts Info. Voucher Types Alter .

2. Select a voucher type.

3. Set Make Optional as default to Yes .

4. Press Ctrl+A to accept.

Post-dated vouchers:-

वाउचर  एंट्री दर्ज करते समय, आप उन्हें पोस्ट डेटेड के रूप में चिह्नित कर सकते हैं, परिणामस्वरूप ये वाउचर, निर्दिष्ट तिथि तक लेजर में अपडेट नहीं होते हैं।

          पोस्ट डेटेड वाउचर  नियमित रूप से होने वाले लेन-देन दर्ज करने के लिए उपयोगी है। उदाहरण के लिए, यदि आप किश्तों के भुगतान के लिए पोस्ट डेटेड चेक जारी करते हैं, तो आप भुगतान अग्रिम रूप से सेट  कर सकते हैं, और Tally.ERP 9 उन्हें देय तिथि पर ही  लेजर में अपडेट करेगा।

CTRL + T का उपयोग करके किसी  वाउचर को  पोस्ट डेटेड बना सकते है

● Post-dated Vouchers Register : All Post-dated vouchers are maintained in Post-dated voucher Register.

Go to Gateway of Tally Display Exception Reports Post-Dated Vouchers

● Difference in the treatment of Post-dated Vouchers and other Unconventional Vouchers : The major difference between post dated vouchers and other Unconventional vouchers is that post dated Vouchers affect regular books of accounts on the date of the voucher. Post-dated vouchers are not available for selection in Scenarios.

Importent Question –

1 – टैली में बैलेंस शीट तथा लाभ -हानि खाते (profit & Loss Account) की रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया एवं उनके महत्त्व की व्याख्या कीजिये। जून 2026

२ – निम्न में से किन्ही दो पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। जून 2026

(a) रिवर्सिंग जनरल

(b) वैकल्पिक वाउचर्स

(c) पोस्ट – डेटेड बाउचर्स

(d) फंड फ्लो एवं कैश फ्लो रिपोर्ट।

ARUN COMPUTER