Unit-IV-TALLY-Reports– Stock summary, Inventory books, Stock items, Group summary, Stock transfer, Stock register, Stock transfer,

Paper -Tally

Unit I
Unit II
Unit III
Unit IV
Unit V

Stock Summary (स्टॉक समरी)

Stock Summary रिपोर्ट से यह पता चलता है कि किसी निश्चित अवधि में किस उत्पाद का कितना स्टॉक उपलब्ध है, कितनी बिक्री (Sale) हुई, कितना शेष (Balance) है, कितना माल वापस (Return) आया, और कितना खराब (Defective) था — इसका पूरा विवरण मिलता है।

साथ ही यह Opening Stock तथा Closing Stock की जानकारी भी देती है, जिससे स्टॉक प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा सकता है। यह रिपोर्ट Inventory के अपव्यय (Wastage) से बचाने में भी सहायक होती है। (Imp.)

रास्ता: Gateway of Tally → Stock Summary (Shortcut: S)


Group Summary (ग्रुप समरी)

Group Summary किसी Group के अंतर्गत आने वाले सभी खातों का Closing Balance, वित्तीय वर्ष में वर्तमान तारीख तक दर्शाती है।

रास्ता: Gateway of Tally → Display → Account Books → Group Summary → संबंधित Group चुनें (उदाहरण: Indirect Expenses) → Enter दबाएँ।


Stock Transfer (स्टॉक ट्रांसफर)

Godown वह स्थान है जहाँ व्यापारी अपना व्यावसायिक माल रखता है। जब माल को एक Godown से दूसरे Godown में स्थानांतरित किया जाता है, तो उसे Stock Transfer कहते हैं। टैली में इसकी एंट्री Inventory Voucher के अंतर्गत Stock Journal Voucher द्वारा की जाती है। (Imp.)

उदाहरण: यदि खरीदा गया सारा माल हज़रतगंज गोदाम में रखा है, और आधा माल इंदिरानगर गोदाम में भेजना है, तो Stock Journal खोलकर Source Godown व Destination Godown में आइटम व मात्रा भरकर सबमिट किया जाएगा।

रास्ता: Gateway of Tally → Accounting Voucher → Alt+F7 (Stock Journal)

किसी Godown में कितना स्टॉक है, यह देखने के लिए:

Gateway of Tally → Display → Statement of Inventory → Godown → संबंधित Godown चुनें → विस्तृत विवरण हेतु Alt+F1 दबाएँ।


Physical Stock Register (फिजिकल स्टॉक रजिस्टर)

रास्ता: Gateway of Tally → Display → Inventory Books → Physical Stock Register

Physical Stock Voucher का उपयोग टैली में दर्ज (Book) स्टॉक की मात्रा को वास्तविक (Actual/Physically Counted) स्टॉक के अनुसार सही करने के लिए किया जाता है। यह Inventory Voucher के अंतर्गत आता है — इसे Alt+F10 दबाकर Select किया जाता है। (Imp.)

एंट्री करने की प्रक्रिया:
Inventory Voucher में जाकर Alt+F10 दबाकर Physical Stock Voucher चुनें → Stock Item में सही किए जाने वाले स्टॉक का नाम लिखें → Godown/Location चुनें → Quantity में वर्तमान में वास्तव में उपलब्ध सही मात्रा दर्ज करें।

रिपोर्ट देखने के लिए: Display → Inventory Books → Physical Stock


Movement Analysis (मूवमेंट एनालिसिस)

यह रिपोर्ट केवल उन्हीं Inventory लेनदेनों का विश्लेषण दिखाती है, जो Account Books में भी दर्ज हैं। जो Inventory Vouchers केवल स्टॉक की मात्रा को प्रभावित करते हैं (परंतु Account में दर्ज नहीं होते), उन्हें इसमें शामिल नहीं किया जाता। (Imp.)

इस रिपोर्ट का उपयोग तुलनात्मक अध्ययन (Comparative Study) के लिए किया जाता है — यह किसी संगठन में Inventory Stock के प्रवाह (Flow) की जानकारी देती है, तथा धीमी गति से बिकने वाले (Slow-Moving) स्टॉक की पहचान में भी सहायक है, जो कार्यशील पूंजी (Working Capital) को जाम (Block) कर के रखते हैं।

रास्ता: Gateway of Tally → Display → Inventory Books → Movement Analysis

Stock Groups, Categories, Financial Group या Ledger के आधार पर स्टॉक मूवमेंट का विश्लेषण किया जा सकता है।


Stock Group Analysis:

व्यवसाय की आवश्यकतानुसार Stock Group Analysis रिपोर्ट देखी और Configure की जा सकती है। यह उस Group के अंतर्गत आने वाले सभी स्टॉक आइटम के आने-जाने (Inward/Outward) वाले माल का विस्तृत विवरण दिखाती है।

रास्ता: Gateway of Tally → Display → Inventory Books → Movement Analysis → Stock Group Analysis → संबंधित Stock Group चुनें।


Stock Item Movement Analysis:

किसी Stock Item की Movement Analysis रिपोर्ट Supplier-wise, Buyer-wise तथा Consumption-wise (खपत के अनुसार) देखी जा सकती है। (Imp.)

रास्ता: Gateway of Tally → Display → Inventory Books → Movement Analysis → Stock Item Analysis → List of Stock Items में से आइटम चुनें।


संभावित प्रश्न:

Physical Stock Voucher तथा Movement Analysis का उपयोग समझाइए। (15 अंक)

Stock Group तथा Stock Item में अंतर स्पष्ट कीजिए। (5 अंक)

Stock Transfer क्या है? इसकी प्रक्रिया समझाइए। (5 अंक)

Next-> Stock Ageing Analysis

.

error: Content is protected !!