Unit-III-TALLY-Reports

Paper -Tally

Unit I
Unit II
Unit III
Unit IV
Unit V

Balance Sheet in Tally (टैली में बैलेंस शीट)

Balance Sheet एक लिखित वित्तीय विवरण (Written Financial Statement) होता है, जो कंपनी की संपूर्ण वित्तीय स्थिति दिखाता है — इससे यह पता चलता है कि कंपनी लाभ (Profit) में है या हानि (Loss) में। यह सामान्यतः वर्ष के अंत में तैयार की जाती है, ताकि उस समय कंपनी की Financial Position पता चल सके।

Balance Sheet व्यवसाय के दायित्व (Liabilities) एवं संपत्ति (Assets) को दर्शाती है। इसके माध्यम से व्यवसाय के स्वामी को पता चलता है कि कितने दायित्व चुकाने बाकी हैं, कितनी संपत्ति उपलब्ध है, तथा Income Receivable एवं Expense Payable की भी जानकारी मिलती है — जिससे व्यवसाय का बेहतर संचालन किया जा सके। (Imp.)

Balance Sheet को दो भागों में बाँटा जाता है — Assets तथा Liabilities

Balance Sheet Format:

AssetsLiabilities
Current AssetsCurrent Liabilities
Fixed AssetsPayables
Goodwill
Other Assets

रास्ता: Gateway of Tally → Reports → Balance Sheet (Shortcut: B)

  • Alt+F1: विस्तृत (Detailed) बैलेंस शीट देखने के लिए
  • F2: Period बदलकर किसी भी अवधि की बैलेंस शीट देखने के लिए
  • F12: बैलेंस शीट को Configure करने के लिए

Profit & Loss Account in Tally:-

. Profit & Loss Account in Tally (लाभ-हानि खाता)

Profit & Loss Account एक वित्तीय विवरण है, जिसमें व्यवसाय के क्रय-विक्रय संबंधी लेनदेनों का विवरण दिखाया जाता है, जिससे व्यवसाय में हुए लाभ या हानि का पता चलता है। (Imp.)

इसमें सभी Indirect Expenses (अप्रत्यक्ष व्यय) को Gross Profit में से घटाया जाता है, और सभी Indirect Income (अप्रत्यक्ष आय) को Gross Profit में जोड़ा जाता है — जिससे Net Profit (शुद्ध लाभ) या Net Loss (शुद्ध हानि) का पता चलता है।

Trading Account से प्राप्त Gross Profit/Gross Loss में वे सभी खर्च (Administration, Selling, Distribution Expenses — जिन्हें Indirect Expenses कहा जाता है) जोड़े जाते हैं, जो अभी तक Trading Account में डेबिट नहीं किए गए थे।

  • यदि Credit Side, Debit Side से अधिक हो, तो अंतर को Net Profit कहते हैं — इसे Capital में जोड़ा जाता है।
  • यदि Debit Side, Credit Side से अधिक हो, तो अंतर को Net Loss कहते हैं — इसे Capital से घटाया जाता है। (Imp.)

Profit & Loss Account Format:

IncomeExpenses
Sales A/c (Sales (+), Sales Return (−))Opening Stock
Closing StockPurchase Account
Indirect Income (Discount Received, Interest Received)Indirect Expenses
Other Income

रास्ता: Gateway of Tally → Reports → Profit & Loss A/c (Shortcut: P)

. Ratio Analysis (अनुपात विश्लेषण)

यह वित्तीय विश्लेषण का एक शक्तिशाली उपकरण है। यह रिपोर्ट पहले से बने सूत्रों (Formulas) के आधार पर व्यवसाय के वित्तीय स्वास्थ्य को दर्शाती है — उच्च या निम्न अनुपात, व्यवसाय की अच्छी या खराब स्थिति को दर्शाता है। यह न केवल फर्म से बाहर के लोगों (जिनकी बैलेंस शीट/P&L तक सीधी पहुँच नहीं है) के लिए, बल्कि आंतरिक प्रबंधन (Internal Management) के लिए भी उपयोगी होती है। (Imp.)

इस रिपोर्ट के दो भाग होते हैं — एक में राशि (Amount) दिखती है, दूसरे में अनुपात (Ratio)। इसे प्रिंट भी किया जा सकता है। इसकी सहायता से Gross Profit Ratio, Net Profit Ratio आदि जानी जा सकती हैं। यह एक अल्पकालिक (Short-Term) रिपोर्ट होती है।

रास्ता: Gateway of Tally → Reports → Ratio Analysis (Shortcut: R)

4. Trial Balance Sheet (तलपट)

Trial Balance (तलपट) से यह जाँचा जाता है कि वाउचर एंट्री करते समय कोई आंकिक (Numerical) गलती तो नहीं हुई है। इससे गलतियों को पहचानकर सुधारा जाता है। यह बताता है कि Debit पक्ष का योग, Credit पक्ष के योग के बराबर है या नहीं — क्योंकि Double Entry System में दोनों पक्ष हमेशा बराबर होने चाहिए। (Imp.)

Trial Balance में कंपनी के सभी Ledger Groups दिखाई देते हैं, तथा यह भी पता चलता है कि कौन-सा लेजर किस ग्रुप के अंतर्गत है। यह सामान्यतः वर्ष के अंत में तैयार किया जाता है।

ध्यान दें (Imp.): कई बार Trial Balance मिल जाने पर भी लेजर में अशुद्धियाँ रह सकती हैं। इसलिए Trial Balance को बहियों की पूर्ण सत्यता (Final Proof) का प्रमाण नहीं माना जा सकता — यह केवल गणितीय शुद्धता (Arithmetical Accuracy) जाँचने की एक पद्धति है।

रास्ता: Gateway of Tally → Display → Trial Balance

error: Content is protected !!