Unit-IV-TALLY-Aging analysis, sales order & purchase order,

Paper -Tally

Unit I
Unit II
Unit III
Unit IV
Unit V

Stock Ageing Analysis (स्टॉक एजिंग एनालिसिस)

यह रिपोर्ट बताती है कि गोदाम में कोई स्टॉक कब से (किस अवधि से) पड़ा है — अर्थात उसकी “उम्र” (Age) क्या है। यह रिपोर्ट पुराने और नए स्टॉक को अलग-अलग सूचीबद्ध कर देती है। हम अपने स्टॉक के लिए पुराना होने (Ageing) या एक्सपायर होने की तिथि भी पहले से तय कर सकते हैं। (Imp.)

यह एनालिसिस बताती है कि कौन-सा स्टॉक बैच एक्सपायर होने वाला है या हो चुका है, और कौन-सा स्टॉक रखे-रखे जल्दी एक्सपायर हो जाता है — जिससे समय रहते उसे पहले बेचने का निर्णय लिया जा सकता है।


Sales Order (सेल्स ऑर्डर)

यदि किसी व्यवसाय में प्रत्येक बिक्री से पहले Sales Order बनाया जाता है, तो यह टैली में भी किया जा सकता है। Sales Order रिकॉर्ड किया जा सकता है, Delivery Note बनाकर उसे इस Sales Order से जोड़ा (Link) जा सकता है, और फिर इसे Sales Invoice से भी जोड़ा जा सकता है। शेष (Pending) Sales Order की रिपोर्ट भी बनाई जा सकती है, इसे Quotation की तरह प्रिंट भी किया जा सकता है, और आवश्यकता पड़ने पर इसे रद्द (Cancel) भी किया जा सकता है। (Imp.)

Sales Order Processing Enable करना:
F11 (Features) → F2 (Inventory) → Enable Sales Order Processing को Yes करें।

Sales Order खोलने की प्रक्रिया:
Gateway of Tally → Inventory Vouchers → Alt+F5 (Sales Order) → आवश्यकतानुसार Alt+I दबाकर Invoice मोड चुनें।

प्रिंट करने के लिए: Alt+P दबाएँ, फिर Enter दबाएँ।


Purchase Order Book (परचेज़ ऑर्डर बुक)

कंपनी में किसी सामान की आवश्यकता होने पर उसे खरीदने के लिए Purchase Order बनाया जाता है। Purchase Order Book में सभी Purchase Order की सूची दिखाई देती है, जिससे अंतिम ऑर्डर तक की पूरी समरी देखी जा सकती है। (Imp.) (इसे खोलने का Shortcut: Alt+F4)

रास्ता: Gateway of Tally → Display → Inventory Books → Purchase Order Book

error: Content is protected !!