Unit-I-TALLY-Tally Screen Components

Tally first practical class

Tally screen Components:-

Startup window of Tally  – टैली स्टार्टअप विंडो

टैली स्क्रीन में शामिल विभिन्न कम्पोनेंट्स निम्नानुसार होते हैं:-

1.Title Bar:- 

यहाँ Tally का Version दिखता है।

2. Horizontal button bar:

इस बार में Language key, Key board  और Tally help को चुनने का विकल्प मिलता है।

3. Minimise button:-

यह स्टैंडर्ड विंडोज आपरेटिंग सिस्टम्स के फंक्शन निष्पादित करता है। यहाँ से हम टैली विंडो को छोटा करके किसी दूसरे एप्लिकेशन्स पर कार्य कर सकते है। टैली स्क्रीन को रीस्टोर करने के लिए नीचे टास्कबार पर मिनिमाइज़ हुए टैली के आइकॉन को क्लिक करें।

4. Gateway of Tally:-

यह सबसे उपयोगी भाग है। यहाँ से विभिन्न मीनू, स्क्रीन्स, रिपोर्टस् प्रदर्शित करने के विकल्प होते है।यहाँ से हम कंपनी, लेजर, वाउचर, स्टाक, स्टाक आइटम, रिपोर्ट्स इत्यादि पर अपनी इच्छानुसार कार्य करने के लिए या देखने के लिए चुन सकते है।

Button tool bar:-

टैली में शीघ्राता से कार्य करने लिए इस जगह विकल्प बटन के रूप में रहती है। यहाँ वे ही बटन्स दिखाई देते हैं जो टैली में वर्तमान हो रहे कार्य से संबंधित होती हैं।

6. Calculator:- 

कैलक्यूलेटर का प्रयोग कैलकुलेशन करने के लिए किया जाता है।

7. Bottom Pan:-

यहाँ टैली का Version, रिलीज संबंधी डिटेल, वर्तमान दिनांक व सिस्टम टाईम प्रदर्शित होता है।

8. Language Button:

यहाँ यूजर भाषा बदल सकता है।

9. Keyboard Button:-

यहाँ से फोनेटिक कीबोर्ड हेतु लैंग्वेज बदल सकते है।

Key Combination:-      

1- F1 Function Key:- इसका उपयोग कम्‍पनी को खोलने के लिए ‘Select’ करने के लिए किया जाता है। यह सभी Masters Menu Screen में उपलब्‍ध रहता है। 

2- F2 Function Key:- वर्तमान दिनांक को बदलने के लिए। 

3- F4 – इस बटन का उपयोग Contra Voucher खोलने के लिए किया जाता है।

4- F5 – बटन Payment Voucher खोलने के लिए।

5- F6 – बटन Receipt Voucher खोलने के लिए।

6- F7 – बटन Journal Voucher खोलने के लिए।

7- F8 – बटन Sales Voucher खोलने के लिए।

8- F9 – बटन Purchase Voucher खोलने के लिए।

9- F11- Function and Features Screen को खोलने के लिए यह लगभग सभी स्‍क्रीन पर उपलब्‍ध रहता है। 

10- F12 Configure:- Configure Screen को खोलने के लिए। यह भी लगभग सभी स्‍क्रीन पर उपलब्‍ध रहता है। 

Special Key Combinations:-

Ctrl+Alt+C:- Text को copy करने के लिए यह ‘Creation and alteration Screen’ पर उपलब्‍ध रहता है। 

Ctrl+Alt+V:- Text को Paste करने के लिए यह ‘Creation and alteration Screen’ पर उपलब्‍ध रहता है। 

1- Alt+F1:- यह की कंबिनेशन टैली में खुली कंपनी को बंद करती है। 

2- Alt +F1:- Report को विस्तार से देखने के लिए उपयोग किया जाता है ।

3- Alt +F2:- वित्तीय वर्ष को बदलने के लिए।

4- Alt+F3:- से ‘Company Info ‘Menu खुलता है। यह ‘Gateway of Tally Screen’ पर उपलब्‍ध होता है। 

5- Alt+C:- जब हम पहले से Ledger Create करना भूल गए हों तो इस की विकल्प से वाउचर इंट्री करते समय लेजर बना सकते है।

6- Alt+N:- Reports में Multiple Columns को जोडने के लिए।

7- Alt+P:- Reports को Print करने के लिए। 

8- Alt+Q:- Tally Screen से Quit करने के लिए। जब हम Alt+Q का उपयोग करते है तब हम बिना किसी बदलाब के Tally Screen से बाहर आ जाते है। यह Confirmation Message भी show नहीं करता है। 

Enter: Voucher और Master को Accept या सेव करती है। 

ESC:-  Field में जो कुछ भी टाइप किया है उसे हटाती है। 


Switching between screen areas:-

जब टैली पहली बार खुलती है तब निम्न स्क्रीन प्रदर्शित होती है-

A screenshot of the Tally ERP 9 interface, highlighting various components such as the horizontal button bar, main area, information panel, task bar, calculator pane, and close button, along with labeled sections for user navigation.

टैली स्क्रीन के बीच के भाग, और स्क्रीन के निचले भाग में स्थित ‘कैलकुलेशन /ODBC सर्वर एरिया’, के मध्य टॉगल करने के लिए Ctrl+N अथवा Ctrl+M दबाएँ। एक हरे रंग का बार स्क्रीन के एक्टिवेट एरिया को हाईलाइट करेगा।

Tally के Screen area में फिर से जाने के लिये (CTRL+N) और (CTRL+M) शॉर्टकट बटन दुबारा दबाया किया जाता है।

Univ Exam Questions:-