Unit I-Maintaining company data- Create Alter Select Load Close company

Paper -Tally

Unit I
Unit II
Unit III
Unit IV
Unit V

How to Select Company in Tally (टैली में कंपनी को कैसे सिलेक्ट/लोड करे )    

सेलेक्ट आप्शान से टैली में पहले से बनी कंपनी ओपन या लोड की जाती है। नई कंपनी स्वचालित रूप से लोड हो जाती है।

पहले से बनायी गई अन्य कंपनी को लोड करने हेतु-> F1-> select Camp बटन को क्लिक करे। या 

F3-> Comp Info बटन पर भी क्लिक कर सकते है। या

Alt+F3 दबाएँगे।-> इसके बाद खुले मेन्यू में Select Company पर क्लिक करेगें।

डिस्क पर वर्तमान डायरेक्ट्री में शामिल कंपनीज की लिस्ट एक अल्फाबेटिक क्रम में display होती है,अगर हमारे पास एक ही नाम वाली एक से अधिक कंपनी है तो इस कंडीशन में किस कंपनी के साथ हम कार्य करना चाहते हैं, उसकी पहचान किए जाने में हमारी सहायता करने के लिए प्रत्येक कंपनी हेतु सिस्टम जेनरेटेड कोड भी प्रदर्शित किए जाते हैं, अब दी गई लिस्ट से वांछित कंपनी को सिलेक्ट करे और Enter दबाएँ।

Quitting Tally:-

काम होने के बाद टैली बंद करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनायें –

जिस मीनू में है वहाँ से Esc की कई बार दबा कर G.O.T. (gateway of tally) में आयें -> On G.O.T. में Esc की एक बार और दबाने से स्क्रीन पर नयी विंडो खुलेगी -> इसके पश्चात ‘Y’ key या ‘enter’ की कीबोर्ड से दबा दें । टेली विंडो बंद हो जाएगी।

OR

जब हम GOT मेनू में है तब (ctrl + Q) दबाने से Tally window तुरंत बंद हो जाएगी ।