Unit-II-TALLY-Bank Reconciliation

Bank Reconciliation :- 

           बैंक समाधान विवरण व्यवसाय द्वारा अपने खातों की पुस्तकों में दर्ज बैंक लेनदेन के विवरण को  बैंक के खाते पासबुक के साथ मिलान करने के लिए तैयार की गई रिपोर्ट है। बैंक समाधान विवरण अपने खातों की पुस्तकों में दर्ज प्रविष्टियों एवं पासबुक की प्रविष्टियों की शुद्धता की जांच करने में मदद करता है और इस प्रकार, बैंक बैलेंस  की सत्यता को  सुनिश्चित करता है।

         

अपने व्यवसाय के खातों की किताबों में दर्ज बैंक लेनदेन, बैंक स्टेटमेंट से सामान्यतया निम्न कारणों से मेल नहीं  खाते

1- हमारे द्वारा चेक जारी किए गए लेकिन बैंक में क्लियर नहीं हुए

2- अपने खाते में जमा किए गए चेक और चेक की राशि  खाते में ट्रांसफर होने की तारीख में अंतर

3- भुगतान के लिए जारी किए गए चेक की तारीख और जिस तारीख को इसे पार्टी को डेबिट किया गया है, उसकी  तारिख में अंतर ।

4-कई बार जारी या प्राप्त चेक को हमारे द्वारा या पार्टी के द्वारा  बैंक को प्रस्तुत नहीं किया जाता है

5- बैंक ब्याज , विविध  शुल्क आदि का हिसाब हमारे पास नहीं होता है। पासबुक से देख कर जब तक हम बैंक समाधान  नहीं करते तब तक इनका कारण और मिलान नहीं हो सकता 

6- लेन-देन को डेबिट या क्रेडिट करने में भी बैंक गलती कर सकते हैं

7- बैंकों की तरह, हम  भी खातों की किताबों में बैंक लेनदेन के हिसाब लिखने में गलती कर सकते हैं ।

बैंक से लेनदेन की संख्या  और राशि के आधार पर, समाधान गतिविधियों को दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक आदि किया जा सकता  है।

बैंक समाधान विवरण (बीआरएस) में प्रत्येक लेनदेन को  बैंक विवरण के साथ मिलान किया जाता है। समाधान प्रक्रिया के बाद अपनी पुस्तकों में बैंक का अंतिम बैलेंस  बैंक विवरण से मेल खाने लगता है । जो लेनदेन मेल नहीं खाता है, उसके मिलान के लिए अपनी अकॉउंट बुक में उपयुक्त समायोजन या सुधार किया जाएगा।

अगर हमारे लेजर में कोई इंट्री  छूट गयी है तो बैंक की इंट्री  देखकर चढ़ा लेंगे।  यदि बैंक स्टेटमेंट में गलती है तो उसे बैंक से सुधरवा लेंगे।  अगर कोई एंट्री नहीं मिलती है तो उसे अगले बैंक समाधान के लिए छोड़ देंगे।

बैंक समाधान एक्टिवेट करना– 

  1. लेजर क्रिएशन/ अल्ट्रेशन  विंडो में F 12  प्रेसस करें।  -> लेजर कंफिगरेशन विंडो में  Allow effective date of reconciliation  [Yes]

2-बैंक के  लेजर क्रिएशन या अल्ट्रेशन स्क्रीन में जाकर  Effective date of reconciliation  [    ]  टाइप करें

बैंक समाधान करना– 

Display -> accounts books ->  cash/ bank books

जिस बैंक का समाधान करना है उसे सेलेक्ट करें -> लेजर मंथ वाइज दिखेगा  जिस मंथ का reconcile करना हो  वह महीना सलेक्ट करें

press F12 ->  configuration ->  show narration   [Yes ]  -> Press F5 to start reconciliation

बैंक डेट नाम से कालम ओपन हो जायेगा  बैंक डेट में वह डेट एंटर करें जो डेट बैंक स्टेटमेंट में दिख रही है

जो लेनदेन बैंक स्टेटमेंट में नहीं दिख रहा है उसके सामने बैंक डेट में खाली छोड़ दें,

Balance as per company books

Amount not reflected in bank

नाम से नीचे दो रो में बैंक की विसंगति दिख जाएगी


Interest Calculation –

Enable interest calculation

1. Click F11 > F1(Accounting Features) .

2. Set the option Activate interest calculation to Yes .

3. Press Ctrl+A to save the Company Operations Alteration .

Book Entries and Adjustment of Interest

ब्याज देखना -> GOT -> Display -> Statement of Account -> Interest Calculation -> Ledger -> List of Ledger से जिस लेजर का ब्याज देखना है सेलेक्ट करें -> Alt + F2 से जब तक का इंटरेस्ट देखना है पीरियड सेट करें , Alt+F1  से डिटेल में ब्याज देख्ने

अलग-अलग तरीकों से गणना की गई ब्याज की राशि की  रिपोर्ट ब्याज की गणना तो कर देती है , लेकिन इन्हें पार्टी के लेजर या एकाउंट बुक्स में नहीं जोड़ती है। वाउचर क्लास के साथ डेबिट या क्रेडिट नोट का उपयोग करके इसे लेजर में जोड़ा जा सकता है  ब्याज प्राप्तियों के लिए डेबिट नोट और देय ब्याज के लिए क्रेडिट नोट का उपयोग करें । ब्याज की गणना साधारण या चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है,  इनके लिए अलग-अलग क्लास का उपयोग किया जाना चाहिए।

इंटरेस्ट पार्टी के खाते  लेजर में जोड़ना   -> इसके लिए पार्टी के नाम से  डेबिट नोट  बनाना पड़ेगा Ctrl +F9 से डेबिट नोट  वाउचर ओपन करे।  डेबिट में पार्टी का नाम सलेक्ट करें , क्रेडिट में alt+c से इंटरेस्ट रेसिव अंदर indirect income नाम से लेजर बनायें  . पार्टी के नाम से देखा गया इंटरेस्ट की राशि यहाँ डेबिट Ex 5000 और क्रेडिट में ।

Agst Ref   -> 1  pending bill  ->  राशि आएगी Ex  50000

New Ref ->  2      30 days    -> total राशि ब्याज सहित आएगी Ex 55000

accept karen

display -> accounts books -> ledger -> देखने पर पार्टी का डेबिट अमाउंट बढ़ जायेगा

Calculate Interest In Simple Mode –

किसी भी खाता बही ,लेजर के लिए बकाया राशि पर ब्याज गणना की जा सकती है. बकाया राशि पर ब्याज की गणना शुरू करने के लिए लेजर मास्टर में ब्याज दर और गणना की स्टाइल  को कॉन्फ़िगर करें। बकाया राशि पर ब्याज की गणना प्रति लेनदेन के अनुजसर की जा सकती है।

1. Go to Gateway of Tally Accounts Info. Ledgers Alter (Single) XY Bank (bank account)

2. Set Activate interest calculation? to Yes . The Interest Parameters screen appears.

3. In the Calculate Interest Based On? field select the Date Type , as required.

4. Set Include transaction date for interest calculation . This can be enabled For Amounts added and/ or For Amounts Deducted .

5. Enter the Rate of interest.

6. Select the Interest Style , as required. The rate of interest will be calculated on the basis of the interest style applied.

Note: If the interest style selected is 365-day Year , then the interest will be calculated for 365 days irrespective of the number of days in the calendar year. If Calendar Year is selected as the interest style, then the rate of interest will be calculated on 365 days or 366 days, depending on the number of days as per the calendar.

7. Select required details in other fields of Ledger Creation screen.

8. Press Ctrl+A to save.

  Accounting Vouchers  ;- e बदलने के लिए हम Gateway of Tally > Voucher > F8 – Sales > CTRL + H or Change mode > Item Invoice मे जाएंगे।

Accounting Invoice mode:

जब बिना आइटम के बिक्री की एंट्री को रिकार्ड करना चाहते है तब हम Accounting Invoice Mode का इस्तेमाल करते है।

इस मोड का उपयोग ज्यादातर सेवा (Services) देते समय या सेवा प्रदान करनेवाली कॉम्पनियों द्वारा किया जाता है।

इस मोड एक्सेस करना के लिए 

Gateway of Tally > Voucher > F8 – Sales > CTRL + H or Change mode > Accounting Invoice मे जाए।

Transaction using bill-wise details –  

Bill wise Details  का उपयोग किसी भी पहले से किए गए या देय भुगतान के विवरण को ट्रैक करने और receivables  देय या प्राप्य payables रिपोर्ट तैयार करने के लिए भी किया जा सकता है।

How to activate:

Go to Gateway of Tally > Press – F11: Accounting Features > Set ‘Yes’ to ‘Maintain Bill wise Details (for Non-Trading A/c s also).